Maruti Suzuki Fronx: GST कम होने से कितनी सस्ती होगी – पूरी जानकारी
भारत सरकार ने मिडिल क्लास फैमिली के लिए कार खरीदने की उम्मीद बढ़ाई है। यह हम इसलिए कह रहे है कि हालही में भारत सरकार ने 28% से 18% कर दी है। क्योंकि मिडिल क्लास के लिए कार खरीदना सिर्फ एक ज़रूरत नहीं बल्कि एक सपना भी होता है। जब कोई नया मॉडल लॉन्च होता है, तो लोग सबसे पहले यह जानना चाहते हैं कि उसकी कीमत क्या होगी और EMI या On-Road खर्च कितना पड़ेगा। ऐसे में हाल ही में हुए GST रिफॉर्म ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी हलचल मचा दी है। और मिडिल क्लास फैमिली के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
आज हम बात करने वाले है maruti suzuki fronx कार GST कम होने के बाद अब Fronx on road कितने की आएगी।
Maruti Suzuki Fronx, जो कि एक SUV कार की कैटेगरी में आती है। Maruti suzuki fronx एक स्टाइलिश और किफायती कार है, अब GST कम होने की वजह से पहले से कहीं ज्यादा सस्ती हो जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Fronx की कीमत पर GST कट का क्या असर होगा, हर वेरिएंट की नई कीमत कितनी होगी और ग्राहक को आखिरकार कितना फायदा मिलेगा।
GST रिफॉर्म 2025 – क्या बदला ?
जैसा कि आप जानते हैं भारत सरकार ने 2025 में GST Tax कम करने का फैसला लिया है और आम जनता की जिंदगी को आसान बनाने की कोशिश की है। दोस्तों पहले कारों पर 28% GST और अलग-अलग इंजन साइज के हिसाब से 1% से 22% तक Cess भी लगता था। यानी कई बार कार की कीमत पर टैक्स 43% तक पहुंच जाता था। अब नया नियम यह है कि – साधारण कारों पर सिर्फ 18% GST लगेगा (कोई Cess नहीं)। लक्ज़री और महंगी कारों पर 40% टैक्स होगा। इस फैसले से छोटे और मिड-रेंज कार सेगमेंट में सबसे ज्यादा फायदा मिला है।
Maruti Suzuki Fronx – एक झलक
Fronx को Maruti Suzuki ने 2023 में Nexa पोर्टफोलियो में शामिल किया था। यह एक Sub-4 meter compact crossover SUV है, जो Baleno प्लेटफॉर्म पर आधारित है। और एक अच्छा ऑप्शन है इस बजट बाली कार में।
Maruti suzuki fronx मुख्य फीचर्स
स्टाइलिश SUV जैसी डिज़ाइन
- 1.2L पेट्रोल इंजन (Manual और AMT)
- 1.0L Boosterjet Turbo इंजन (कुछ वैरिएंट्स में)
- CNG ऑप्शन
- 6 Airbags तक का सुरक्षा फीचर
- स्मार्ट हेडलैम्प्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay
Fronx कार ने आते ही Brezza जैसी SUV और Baleno कार को टक्कर दी है। अगर आप ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी कार चाहते हैं। तो Fronx एक अच्छा विकल्प है।
Fronx की पुरानी कीमतें (GST कट से पहले)
- Base Petrol (Sigma) – ₹7.58 लाख (Ex-showroom)
- Mid Variant (Delta, Delta Plus) – ₹8.8–₹9.5 लाख
- Top Variant (Alpha, Turbo) – ₹12.95–₹13 लाख
- CNG Variants – ₹8.54–₹9.4 लाख
On-Road Price की बात करें तो भोपाल जैसे शहर में Fronx Delta Plus लगभग ₹9.99–10 लाख में पड़ती थी।
GST कम होने के बाद Fronx कितनी सस्ती होगी?
नई टैक्स दरों के बाद Maruti Suzuki Fronx पर करीब 12% तक का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। चलिए इसे वेरिएंट-वाइज देखते हैं:
Fronx Petrol Variants
Variant पुरानी Ex-Showroom Price नई Price (GST कट के बाद) अनुमानित बचत
- Sigma (Base) ₹7.58 लाख ₹6.67 लाख ₹0.91 लाख
Delta Plus ₹8.85 लाख ₹7.79 लाख ₹1.06 लाख
Zeta/Alpha ₹11.44–13 लाख ₹10–11.4 लाख ₹1.5–1.6 लाख
Fronx CNG Variants Price
- CNG Base ₹8.54 लाख ₹7.52 लाख ₹1.02 लाख
CNG Top ₹9.40 लाख ₹8.27 लाख ₹1.13 लाख
Fronx On-Road Price (Bhopal Example)
On-Road Price निकालते वक्त Ex-Showroom + RTO + Insurance + Other Charges को जोड़ा जाता है।
Delta Plus Petrol (Manual) Example:
- पुराना On-Road Price: ₹9.99 लाख
- नया On-Road Price: ₹8.84 लाख
मतलब करीब ₹1.15 लाख की बचत।
ग्राहकों को क्या फायदा होगा?
1. सस्ती EMI
1 लाख तक की कीमत कम होने पर EMI लगभग ₹2,000–₹2,500 महीने तक घट सकती है।
2. Better Value for Money
– Fronx पहले से ही Baleno और Brezza के बीच का परफेक्ट विकल्प है। अब कीमत कम होने पर यह और भी किफायती लगेगी।
3. CNG Buyers को बड़ा फायदा
– CNG वेरिएंट अब ₹8.3–8.5 लाख ऑन-रोड में मिल सकता है, जिससे चलाने का खर्च और भी कम होगा।
4. Mid Range Segment पर सबसे ज्यादा असर
– Delta Plus और Zeta जैसे वेरिएंट्स पर ₹1–1.5 लाख तक की बचत होगी, जो middle-class ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है।
किसे खरीदना चाहिए Fronx?
First-time SUV buyers – जो पहली बार हैचबैक से SUV में अपग्रेड करना चाहते हैं। बो इस कार को खरीद सकते हैं।
Budget-conscious families – जिन्हें ₹8–10 लाख के बीच एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और सुरक्षित कार चाहिए। बो भी fronx को खरीद सकते हैं।
CNG यूजर्स – जिन्हें माइलेज और किफायती ड्राइविंग चाहिए। उनके लिए तो ये बहुत अच्छा ऑप्शन है।
Expert Opinion by maruti suzuki fronx
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के अनुसार, GST कट का सबसे बड़ा असर affordable और mid-segment कारों पर पड़ेगा। Fronx जैसे मॉडल अब 1–1.5 लाख रुपये सस्ते हो जाएंगे, जिससे इनकी बिक्री तेज़ी से बढ़ सकती है।
Maruti Suzuki पहले से ही इंडिया की सबसे बड़ी कार कंपनी है और Fronx जैसे नए मॉडल की कीमत कम होने से Nexa शो-रूम्स पर बुकिंग में उछाल आना तय है। और ये कार तो मेरी भी पसंद है।
Maruti Suzuki Fronx पहले से ही एक किफायती और स्टाइलिश कार थी, लेकिन GST कम होने के बाद यह और भी ज़्यादा value-for-money हो गई है।
अब Fronx की कीमत ₹6.6 लाख से शुरू होकर ₹11.5 लाख तक होगी।
On-Road कीमत भोपाल जैसे शहरों में ₹8.5–12.9 लाख के बीच रहेगी।
ग्राहकों को ₹1–1.5 लाख तक की बचत और कम EMI का सीधा फायदा मिलेगा।
अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हो, तो यह आपके लिए बेहतरीन समय है। खासकर अगर आप Delta Plus या Zeta वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो GST कट आपके लिए एक सुनहरा मौका है।
GST कट ने Maruti Suzuki Fronx को middle-class buyers के लिए और ज्यादा सुलभ बना दिया है। अब यह कार न केवल फीचर्स और डिज़ाइन के मामले में मजबूत है, बल्कि कीमत के हिसाब से भी टॉप-चॉइस बन गई है।
दोस्तों इस कार को लेकर आपका क्या ओपिनियन है। क्या आपको ये कार पसंद है, और लेने की सोच रहे हैं तो हमें जरूर बताएं।